google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बापू अतीत नहीं सदैव वर्तमान हैं उनके कार्य को भुलाया नहीं जा सकता :-कुंवर सिंह निषाद

गुंडरदेहीcg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू सत्य एवं अहिंसा के पुजारी, देश को आजादी दिलाने वाले बापू महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर बाजार चौक नगर पंचायत अर्जुन्दा एवं विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में माननीय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया संसदीय सचिव अपने उद्बोधन में कहां बापू अतीत नहीं सदैव वर्तमान हैं।क्योंकि आजादी के महानायक बापू के विचारों ने हिन्द को नई दिशा दिखाई है। विश्व में पहचान दिलाई है। नमन है उस महामानव को, जिन्होंने अंग्रेजों को हिंदुस्तानी होने का असली मतलब बताया।

उक्त कार्यक्रम में चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष न,प अर्जुन्दा,रामाधर गजेंद्र एल्डरमेन,एवं समस्त पार्षद गण एवं काग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *