परिजनों ने इस मामले पर स्व.शर्मा के ऊपर प्राणघातक हमला होने की कही थी बात और अभी तक इस मामले का खुलासा नही हो पाया है।
Cg24 आजतक
ग्राम भरदा कला के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ शर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन दिवंगत स्व.शर्मा के परिवार में संवेदना व्यक्त करने आज दिनांक ३१ जनवरी को परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त किए और दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय श्री अमरनाथ शर्मा जी के परिवार से संतोष शर्मा एवं अशोक शर्मा दोनों भाई के साथ ही अमरनाथ शर्मा के सुपुत्र अमित शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा उपस्थित थे। परिवार को आश्वस्त किया , कि इस दुख की बेला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परिवार के साथ है संवेदना व्यक्त करने रोशन अमृत अध्यक्ष भरदा कला सोसाइटी , कामता यादव पूर्व जनपद सदस्य, गोकर्ण मिरिहा पुर्व सरपंच, युगल बोरकर पूर्व मंडल मंत्री भाजपा, टालक देवांगन, जितेंद्र देवांगन ईश्वर साहू शत्रुघ्न साहू दिनेश यादव राजेश चंद्राकर पीयूष जैन एवं सुनील बेलचंदन इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्राणघातक हमला हुए आज करीब15-16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा अभी तक से किसी अपराधी पर कोई कार्यवाही नहीं होना निसंदेह बालोद जिला के कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है । लगता है की वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। आम जनता का सरकार के ऊपर पूर्ण रुप से विश्वास उठ चुका है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904