भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अकारण जुर्म दर्ज करने एवं प्रताड़ना के खिलाफ दुर्ग के सांसद विजय बघेल द्वारा पाटन में दिए जा रहे आमरण-अनशन स्थल पर आज कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया व भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने प्राण-पाण से जुड़ जाने का आह्वान किया। आज पाटन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,रमशीला साहू,नारायण चंदेल,लाभचंद बाफना सहित अन्य भाजपा के नेता शामिल हुए।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904