Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सतनामी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री शिव डहरिया ने गुंडरदेही नगर में सर्वधर्म भवन के लिए 25 लाख रुपया के भवन निर्माण के घोषणा किया

गुंडरदेही cg24 आजतक

दोनों नगर पंचायत में विकास की कमी नहीं होगी आप लोग एक पानी टंकी की मांग कर रहे हो और जरूरत पडेगा पानी टंकी का तो बताना दो पानी टंकी दे देंगे।

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में आज तहसील सतनामी समाज के अतिरिक्त सतनाम भवन का लोकार्पण एवं नगर पंचायत कार्यालय अंतर्गत विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नगरी निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रम मंत्रालय रायपुर एवं अध्यक्षता कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि के रुप में भुनेश्वर बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन विशेष अतिथि सोना देवी देशलहरा जिला अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद संजय बारले अध्यक्ष जिला सतनामी समाज बालोद निर्मल कोसरे अध्यक्ष जिला सतनामी समाज दुर्ग चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद बिनाराम चेला मालती संदीप जोशी रानू हेमंत सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही संतु राम पटेल कोदूराम दिल्ली गोकर्ण संजू सोनकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही प्रेम दास टंडन संरक्षक जिला सतनामी समाज बालोद पवन जोशी अध्यक्ष संत गुरु घासीदास बाबा समिति एवं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज से आए हुए ग्रामीण जन एवं नगर पंचायत गुंडरदेही के पार्षद एल्डरमैन एवं गणमान्य नागरिक एवं गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर सहित नगर प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री ने नगर विकास के लिए सर्वधर्म भवन समुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा किया एवं नगर पंचायत गुंडरदेही अंतर्गत लगभग ₹2 करोड़ की राशि का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत गुंडरदेही नगर पंचायत अर्जुंदा नगर पंचायत अंतर्गत विधायक की मांगों को पूर्ण रूप से पूरा करने मुख्य अतिथि मंत्री हरिया ने पूरी तरह आश्वासन दिया गुंडरदेही नगर में गार्डन चौपाटी पानी टंकी पाइप लाइन विस्तार एवं एवं दोनों नगर पंचायत में विभिन्न कार्यों के लिए उन्होंने स्वीकृति प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *