Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

​​​​​​​मंत्री डॉ. डहरिया ने गुण्डरदेही में लगभग दो करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

गुण्डरदेही में सतनामी समाज के सर्व सुविधायुक्त 
भवन के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा

    रायपुर cg24 आजतक

 प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार समाज के सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार गॉव, गरीब और किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री डॉ. डहरिया आज नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित विभिन्न विकास कार्याें के भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर लगभग दो करोड़ रूपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया उसमें 91.82 लाख रूपए लागत वाली जल प्रदाय योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पाईप लाईन विस्तार कार्य, 76.31 लाख रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में सी.सी.रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 19.11 लाख रूपए की लागत से नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के अंतर्गत गौठान निर्माण कार्य शामिल है। मंत्री डॉ. डहरिया ने जिन कार्याें का लोकार्पण किया, उसमें 11.86 लाख रूपए की लागत से कार्यालय भवन में बाउण्ड्रीवाल एवं मरम्मत संधारण कार्य और सतनाम भवन का लोकार्पण शामिल है। 

    मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों का कर्ज माफ किया, चार सौ यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया गया। मंत्री डॉ. डहरिया ने गुण्डरदेही में सतनामी समाज के सर्व सुविधायुक्त भवन के लिए 25 लाख रूपए स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगढ़ विधायक भुवनेश्वर बघेल, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत गुण्डरदेही की अध्यक्ष श्रीमती रानू हेमंत सोनकर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *