Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अब होगा शासकीय

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर की घोषणा: कैबिनेट में जल्द ही होगी कार्रवाई

मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा

    रायपुर cg24 आजतक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज को शासकीय मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा तथा अन्य प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के कचांदुर में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमाा का अनावरण भी किया। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के संचालन में दिक्कत होने के चलते प्रबंधन ने सरकार से प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन की बेहतरी को देखते हुए सरकार से इस कॉलेज का अधिग्रहण आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *