Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नाबालिक के संदिग्ध मौत के शव लेने पुलिस को 7 घंटा करना पड़ा मशक्कत, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी एवं निष्पक्ष जांच पर बनी सहमति तब मिला नाबालिक मृतक का शव पुलिस को

घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की मदद लेते पुलिस

गुंडरदेही cg24 आजतक

मृतक के शव के पास हर बिंदु की बारीकी से जांच पड़ताल

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर ग्राम सरेखा में आज सुबह 10:बजे से 4:30 बजे तक बालोद पुलिस गुरुर पुलिस अर्जुंदा पुलिस की टीम कड़ी मशक्कत के बाद संदिग्ध मौत हुए नाबालिक को पोस्टमार्टम कराने ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से तैयार हुआ।

मामला के पूरे स्टोरी पड़े सिर्फ CG 24 आज तक न्यूज़ पर

सरेखा के लकड़ी ठेकेदार पोषण सोनकर के साथ में गांव के नाबालिग सहित चार युवक काम करने कल गए थे पोषण सोनकर एवं उनके साथ में काम करने वाले लोगों से ग्रामीणों के सामने प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उन्होंने बयान दिया है कि मृतक नाबालिक गोवर्धन साहू सहित चार दोस्त ट्रैक्टर के इंजन पर बैठकर सिकोसा से अपने गांव सरेखा जा रहा था ।

नाराज गाँववाले मामले में ठेकेदार को बुलाने की मांग कर शव को सड़क पर रख दिये

ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे थे 5 लोग :-इसी बीच रात्रि लगभग 10:बजे के आसपास सरेखा गांव से पहले युवक ने ट्रैक्टर के इंजन पर बैठा एक नाबालिक गिर गया थोड़ा दूर जाने के बाद उनके दोस्त को पता चला कि एक साथी कहीं गिर गया तब आधे किलोमीटर दूर से गाड़ी रोक कर फिर वापस आए तब पता चला कि मृतक नाबालिग गोवर्धन साहू उस ट्रैक्टर इंजन के पीछे गिर गया जिससे घटनास्थल पर मौत हो गया है। उस समय ट्रैक्टर ड्राइवर सहित कुल 4 लोग थे पर उस घटना के बाद सभी लोग सदमे के कारण उस डेड बॉडी को घटनास्थल से कुछ दूर खेत पर ले गए थे फिर दोस्तों ने 108 एवं 112 को फोन किया तब ग्रामीणों के अनुसार 108 के टीम बुधवार रात लगभग 11:45 बजे घटनास्थल पहुंचा तब 108 ने उस मृत अवस्था में पड़े नाबालिक को हिला दुला कर देखा तब गोवर्धन का घटनास्थल पर मौत हो गया था तो 108 के कर्मचारियों के द्वारा गांव में सूचना दिया गया एवं पुलिस थाना में सूचना दिया गया घटना की जानकारी दीया तब घटना की जानकारी होते ही गुंडरदेही पुलिस की 2 जवान रात भर ड्यूटी किया।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू

ग्रामीणों का आरोप है की लकड़ी ठेकेदार पोषण सोनकर के द्वारा घटना की जानकारी होते हुए भी ग्रामीणों को एवं मृतक के परिवार को सूचना नहीं दिया जिससे ग्रामीण काफी आक्रोश

एसडीओपी पुलिस दिनेश सिन्हा लोगो से बात करते हुए

दूसरे दिन घटना संदिग्ध लगा तो जांच के लिए स्पेशल टीम पहुंची आज सुबह 11: बजे से जिला पुलिस एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते एवं उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर तहसीलदार अश्वन कुमार पुसाम गुरुर टीआई अरुण कुमार नेताम एवं लगभग 50 के संख्या में पुलिस बल पहुंचा फिर भी ग्रामीणों ने नाबालिक गोवर्धन का मर्डर होने की शंका जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने मांग किया कि जब तक उनके साथियों का प्रत्यक्ष रूप से घटनास्थल पर बात नहीं होगी तब तक डेड बॉडी नहीं देंगे इस बात को लेकर डेड बॉडी के सामने ग्रामीण महिला पुरुष बीच सड़क पर बैठे रहे ।

इस मामले की जानकारी क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं अर्जुंदा भाजपा मंडल के अध्यक्ष डोमन साहू को जानकारी होते ही घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दिया गया एवं प्रशासन को उचित कार्यवाही की मांग को लेकर दोनों के बीच समन्वय बनाने का प्रयास किया गया इधर क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद को सूचना मिलते ही उन्होंने अपने टीम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोज साहू अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी को घटनास्थल भेजे व ग्रामीण एवं मृतक की परिवार व पुलिस प्रशासन के बीच पहुंचकर मामले को सुलझाया एवं परिजन का मांग था की पोस्टमार्टम के समय वीडियोग्राफी एवं मृतक के साथियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग पर सहमति बना और 11:बजे से पहुंची पुलिस को 4:30 बजे डेड बॉडी मिला

कानून व्यवस्था संभालने पुलिस की टीम बड़ी तादाद पर पुलिस का जवान गुंडरदेही थाना पहुंचा था

सरेखा मे बीते रात में हुई नाबालिक की संदिग्ध
मामला होने के चलते उसकी गंभीरता को देखते हुए फोरसिंक विभाग की टीम और डाग स्क्वाड की टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था।

इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी डीआर पोर्ते का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा हत्या है या एक्सीडेंट

इस मामले को लेकर पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू का कहना है नाबालिक की मौत की जांच निष्पक्ष हो और मृतक परिवार को सहायता राशि मिलना चाहिए

थाना प्रभारी रोहित मालेकर का कहना है निष्पक्ष जांच करेंगे फिलहाल अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते तक कुछ कह नहीं जा सकता

ग्रामीण एवं मृतक के परिजन सोमन लाल ,महादेव ,रामेश्वर कौशल, विजय ठाकुर, मिथलेश सभी ने मांग किया की वीडियोग्राफी के साथ-साथ मृतक परिवार को राज्य शासन से उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *