Cg24 आजतक
लोक सभा बजट सत्र के दौरान लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद ने अंडर रुल 377 के अधीन बुधवार को अविलंबनीय लोकसभा के विषय का उल्लेख करते हुवे लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्शनिय स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सदन के माध्यम से संसद में मुखरता से आवाज उठाई।सांसद मंडावी ने मलाजकुडूम जलप्रपात,गड़िया पहाड़,सोनाई रुपाई तालाब,ईसान वन राम वाटिका, गाडागौरी सती स्थल,दुधावा बांध, चर्रे मर्रे जलप्रपात, माडम सिल्ली बांध, गोबरहिन पंचवटी केशकाल घाटी, श्रृंगी ऋषि सिहावा,भीमा पाटेश्वर धाम,सिया दाई,कोकान मंदिर,रानी माई,भोला पठार, चितवा डोंगरी, कंकालिन मंदिर,सहित क्षेत्र के अन्य दर्शनिय स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात कहते हुवे इन स्थलों के संवर्धन के साथ साथ इनके सौंदर्यीकरण पर जोर दिया।ताकि क्षेत्र में पर्यटन को देश के मानचित्र में उच्च स्तर पर पहचान मिलने से यहां के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलने के संभावना प्रबल होने के साथ-साथ क्षेत्र का विकास और भी तेजी से आगे बढ़ेगा!
सांसद मोहन मंडावी लगातार क्षेत्र के विषयों को अब तक मुखरता से सदन में उठाते रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप हुए क्षेत्र में लगातार केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। सांसद मोहन मंडावी की इस पहल से आने वाले दिनों में निश्चित ही लोकसभा के पर्यटन स्थल को संजीवनी मिलने की संभावनाएं जागी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904