Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व कैंसर दिवस पर निकली जागरूकता रैली कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की अपील की गई नगर की कु. एनूका सार्वा जिले में एक पहचान बन कर उभरी हैं।

कु. एनुका सार्वा व्याख्याता शा ० कन्या उ ० मा ० डौंडी लोहारा के नेतृत्व में स्कुली बच्चो के द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण कर लोगो में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने की अपील गई। कु. एनूका सार्वा नाम जिले में एक पहचान बन कर उभरी हैं जो स्वयं कैंसर जैसे घातक रोग से जंग जीत कर वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर तक के नृत्य स्पर्धा में अपना नृत्य प्रस्तुत कर प्रमुख नृत्यांगना के रूप में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। इस जागरूकता रैली में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के ज़िला संघठक चन्द्र शेखर पवार के नेतृत्व में रेड क्रॉस वालेंटियर श्रीमती सीमा सुशील जामवंते व्याख्याता शा ० कन्या उ ० मा ० डोंडी लोहारा द्वारा लोगो से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने, साबुन से बार-बार हाथ धोने , एवं आवश्यक दूरी बनाए रखने की अपील की गई रैली में शामिल टी.आई. मनिश शर्मा एवं स्टॉफ को मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। उक्त रैली में शामिल डोंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू साथ ही रैली में शामिल मोहल्ला क्लास के छात्राओं को कैंसर जैसे भयावह रोग सेबचने एवं जागरूकता हेतु साबुन,मास्क व सैनेटरी पैड का वितरण किया गया । इस अवसर पर रेड क्रॉस वालेंटियर श्री नरेंद्र यादव, श्रीमती रोहंनी नायक , सुश्री डी पटेल , स्कूल स्टाफ के अलावा शोरभ शर्मा , के.के. साहू, चिंटू कोर्राम, बंटी सिन्हा, लोकेश यादव, विनोद यादव , नमन निषाद , शीतल यादव आदि युवा ब्रिगेड शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *