बालोद cg24 आजतक
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा निदेशक एवं प्रमुख इंस्टीट्यूट आॅफ प्लास्टिक्स टेक्नोलाजी (सीपेट) प्लांट नं.48 औद्योगिक क्षेत्र भानपुरी जिला रायपुर में डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि पाठ्यक्रम बी.टेक प्लास्टिक इंजीनियरिंग अवधि 04 वर्ष के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण गणित, रसायन एवं भौतिकी शास्त्र एवं सीजीपेट के नियमानुसार निर्धारित है। इसी प्रकार पाठ्यक्रम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एण्ड टेस्टिंग अवधि 02 वर्ष के लिए शैक्षणिक योग्यता बी.एस.सी. उत्तीर्ण (विज्ञान संकाय में 03 वर्ष की उपाधि) पूर्ण कालिन, पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलाजी अवधि 03 वर्ष के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण पूर्ण कालिन और पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलाॅजी अवधि 03 वर्ष के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण पूर्ण कालिन निर्धारित की गई है। उपायुक्त श्रीमती वारियर ने बताया कि सीपेट में आवेदन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी बालोद के कार्यालय में पंजीकृत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का मोबाईल नम्बर के साथ उपलब्ध कराए जाने तथा छात्रवृत्ति एवं छात्रावास सुविधा का भी लेख है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण संस्थान में अभ्यर्थियों की चयन/ प्रवेश शैक्षणिक योग्यता तथा संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से होगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904