आयोग ने शिकायतों को असत्य एवं निराधार बताया
सहायक प्राध्यापक परीक्षा में अनुपस्थित छात्र के चिन्हांकन संबंधी शिकायत जांच के बाद निराधार निकली, शिकायत-पत्र नस्तीबद्ध
रायपुर cg24 आजतक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा-2019 की लिखित परीक्षा में अनुपस्थित छात्र के साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन, 105 प्रश्नों के विलोपन तथा दुर्ग जिले के एक ही परीक्षा केंद्र के लगभग 88 अभ्यार्थियों के चिन्हांकन संबंधी शिकायतों को निराधार बताया है। आयोग ने कहा है कि सहायक प्राध्यापक परीक्षा में अनुपस्थित छात्र के चिन्हांकन संबंधी शिकायत की जांच में शिकायत-पत्र निराधार पाए जाने पर उसे नस्तीबद्ध किया जा चुका है। इसी तरह 2450 प्रश्नों में से 105 प्रश्नों का विलोपन विभिन्न कारणों से किया गया, जोकि किसी भी आयोग या संस्था की एक सतत् प्रक्रिया है। इसी तरह एक ही परीक्षा केंद्र से 88 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन की बात भी पूर्ण रूप से निराधार एवं असत्य है।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 5 नवम्बर 2020 से 8 नवम्बर 2020 तक आयोजित सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा 2019 की लिखित परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में सहायक प्राध्यापक हिन्दी साहित्य में अनुपस्थित अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थी का चिन्हांकन करने की शिकायत जांच में पूर्णतः निराधार एवं तथ्यहीन पायी गयी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जानकारी दी गयी है कि सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा 2019 के लिखित परीक्षा परिणाम 19 जनवरी 2021 को जारी किया गया है। उक्त परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी वीरेन्द्र कुमार पटेल ने सहायक प्राध्यापक हिन्दी साहित्य में अनुपस्थित अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थी का चिन्हांकन किये जाने के संबंध में शिकायत की थी। आयोग द्वारा उक्त शिकायत पर 01 फरवरी 2021 को अभ्यर्थी एवं संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्षों एवं वीक्षकों को समक्ष में आहूत कर प्रकरण की जांच की गई। शिकायत में अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा कक्ष में वीडियोग्राफी कराये जाने तथा अपने पीछे के अभ्यर्थी को अनुपस्थित होना बताया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904