
Cg24 आजतक
निर्देशक शिव नरेश केशरवानी की एक और लव स्टोरी 12 फरवरी से सिनेमाघरों में
मन कुरैशी व ट्विंकल लगाएंगे प्यार का तड़का
रायपुर। निर्माता रवि शुक्ला शिवनरेश केशरवानी फिल्म प्रोडक्शन निर्देशक शिवनरेश केशरवानी की फिल्म एक और लव स्टोरी 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि एक और लव स्टोरी एक बेहतरीन प्रेम कहानी पर बनी शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में कुल 5 गाने हैं। इसके तीन गाने पिया रे…जिया रे… और नैना ले…नैना ले…तोर पैरी हा… यू-ट्यूब पर धूम मचा रहे है । फिल्म में गानों को स्वर दिया है मशहूर गायक अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा अवं श्रद्धा मंडल और रोशन वैष्णव की आवाज भी सुनाई देगी। संगीत रोशन व परमानन्द वैष्णव का है ..
एक और लव स्टोरी में सुपर स्टार मन कुरैशी व टिवंकल की जोड़ी के साथ और साथ में पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौबे, संजू साहू हेमलाल कौसल ,सरला सेन, अजय पटेल, संगीता निषाद, मनीषा वर्मा ,कीर्ति प्रकाश जायसवाल, पूजा देवांगन, कौशल उपाध्याय, सनम परवीन, प्रज्ञा विशवकर्मा जैसे मंजे हुये बेहतरीन कलाकारों की अभिनय छमता दिखाई देगी ..कैमरा-मैन तोरण राजपूत एवं सिद्धार्थ सिंह राजपूत, कोरिओग्राफर निशांत उपाधय एवं आर बापी साहू है।फिल्म में एक्शन अरुण जानसन तंबी ने किया है .
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904