Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कमला भूतड़ा होंगी ग्राम पंचायत करहीभदर की नई सरपँच, दूसरी दफा बनी सरपँच, कमला भूतड़ा के सरपँच बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

cg24 आजतक

बालोद- ग्राम पंचायत करहीभदर में आज शुक्रवार को कार्यवाहक सरपँच पद के लिए चुनाव कराया गया। जहां वार्ड-18 की पंच कमला देवी भूतड़ा 10 वोट हासिल कर कार्यवाहक सरपंच चुनी गई। जिसके बाद पूरी विधिवत प्रक्रिया जनपद के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पूरी कराई गई। कमला भूतड़ा के कार्यवाहक सरपँच बनने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। आपको बता दे कि ग्राम पंचायत करहीभदर में 20 वार्ड हैं। 20 वार्ड के पंचों के द्वारा ही कार्यवाहक सरपंच का चुनाव किया गया हैं। सरपँच पद के लिए 4 कमला देवी भूतड़ा के अलावा 3 अन्य उम्मीदवार नोहर, शिव पटेल एवं शैल बाई कोरटिया शामिल हुए। जहां कमला देवी भूतड़ा को 10, नोहर को 1, शिव पटेल को 3 और शैल बाई कोरटिया को 6 वोट पड़े। इस प्रकार कमला देवी भूतड़ा 4 मतों से विजयी घोषित हुई। आपको बता दे कि 6 माह तक कमला देवी भूतड़ा कार्यवाहक सरपँच के पद पर आसीन रहेंगी। जिसके बाद यहां उपचुनाव सम्पन्न करवाया जायेगा। वही कमला देवी भूतड़ा के सरपँच बनने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *