Cg24 आजतक
👉 8 नग मोबाइल के साथ मोबाइल चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार
👉 ग्राम कमरोद के पंचायत कॉम्प्लेक्स में रात्रि को सटर का ताला तोड़कर दिया था ,घटना को अंजाम
👉 थाना गुण्डरदेही में धारा 457 380 ता हि के तहत की गई आरोपी की गिरफ्तारी
प्रार्थी खामेश्वर साहू पिता उजियार साहू उम्र 28 साल वार्ड नं 13 पिरिद द्वारा थाना में दिनांक 19 जनवरी को आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ,दिनांक 18 जनवरी से 19 जनवरी के दरमियान रात्रि में कमरौद पंचायत काम्प्लेक्स में स्थित कर्मा मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल को चोरी कर किसी अज्ञात चोर द्वारा ले जाया गया है , रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 09/21 धारा 457 ,380 ,ताहि का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की पता तलाश के दौरान पता चला कि गाँव का एक व्यक्ति सस्ते दाम में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है ।कि पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही करने पर आरोपी लुकेश्वर उर्फ लूक्कू पिता राजू लाल देशमुख उम्र 24 साल साकिन पिरिद थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ ग़।के कब्जे से 8 नग मोबाइल कीमती लगभग 46 हजार रुपये जप्त की गई ।एवम आरोपी को रिमांड में भेजा गया है।
नाम आरोपी
-लुकेश्वर उर्फ लूक्कू लाल देशमुख उम्र 24 साल साक़ीन पिरिद थाना अर्जुन्दा
जप्त संपत्ति
-6 नग रियल में ,और रेडमी कंपनी के 2 नग कुल 8 नग का मोबाइल कुल कीमती 46 हजार रुपये।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904