Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुंडरदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 छात्र-छात्राओं, शिक्षको के साथ यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गई

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद से आज दिनाँक 05.02.2021 को शहिद कौशल यादव महाविद्यालय गुंडरदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 छात्र-छात्राओं, शिक्षको के साथ यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गयी। थाना गुंडरदेही प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस. सिन्हा, गुंडरदेही थाना एवं यातयात बालोद स्टॉफ उपस्थित रहे। रैली के दौरान पाम्पलेट का वितरण कर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही
कुसुमकसा थाना राजहरा के हॉट बाजार में यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया जाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान श्री दिनेश कुमार सिन्हा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिला बालोद, श्री अब्दुल अलीम खान नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस . सिन्हा ने आम नागरिकों को यातायात नियमो के पालन करने समझाईस दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट का भी वितरण किया गया जागरूकता अभियान सतत जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *