रायपुर cg24 आजतक.
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने समाजसेविका पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव से फोन में चर्चा कर उन्हें टी.व्ही. शो कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आप हमारी प्रदेश की गौरव हैं। यह खुशी की बात है कि आपको राष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। आपके द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सुसंगठित करने और स्वरोजगार दिलाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। मैं आशा करती हूं कि आप इसी तरह छत्तीसगढ़ और देश के विकास में योगदान देती रहेंगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904