Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री ने शहीद वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस के जवान प्राणों की आहूति देकर हर चुनौती का बहादुरी से करते हैं सामना: सुश्री उइके

पुलिस स्मृति दिवस का अवसर देश सेवा के लिए प्राण न्यौछावर करने के सर्वाेच्च बलिदान पर गौरवान्वित होने के साथ अपने बहादुर साथियों से बिछड़ने की याद में भावुक होने का भी: मुख्यमंत्री श्री बघेल

पुलिस के जवान नक्सलियों का सूझबूझ और साहस से कर रहे सामना: गृहमंत्री श्री साहू

 रायपुर cg24 आजतक.

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका के अमर जवान स्तंभ में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

   

पुलिस के जवानों ने अपने प्राणों की आहूति देकर विपरीत परिस्थितियों में भी हर चुनौतियों का सामना बहादुरी से किया है। आज का दिन उन वीर जवानों की शौर्य गाथाओं की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर मैं उन वीर सपूतों को नमन करती हूं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कही। वे आज चौथी वाहिनी सी.ए.एफ. माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का सूत्र वाक्य परित्राणाय साधुनाम है, गीता के इस वाक्य को पुलिस के वीर जवानों ने सार्थक सिद्ध किया है। ऐसे वीर सपूतों को जन्म देने वाले माता-पिता तथा उनके परिजनों को मैं प्रणाम करती हूं। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस के शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से भी मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *