google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में खुल गए हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी की शालाये शुरू हो गई कक्षाऐं

Cg24 आजतक

बालोद- करीब 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद जिले में हाईस्कूल हायर सेकेंडरी में आज से कक्षाएं शुरू हो गई। जिले में 173 हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 वी से 12 वी के 25 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। लंबे अरसे के बाद विद्यार्थियों के लिए स्कूल के दरवाजे खुले और कैंपस में रौनक पहले की तरह लौट आई। हालांकि प्राइमरी और मिडिल स्कूलों कक्षाओं को अभी शुरू नहीं किया गया है। लेकिन हाई स्कूल – हायर सेकेंडरी में 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। पहले दिन तैयार होकर समय पर स्कूल पहुंचे बच्चों को कोविड-19 से बचाव की हिदायतें दी जाती रही और स्कूल में दाखिल होने से पहले सेनिटाइज से हाथों को साफ कर लिया गया।

स्कूलों में पहला दिन होने की वजह से शिक्षकों और बच्चों में दिखा खासा उत्साह

जैसा कि मालूम है कि कोरोना काल शुरू होने पर पिछले साल मार्च महीने में पहले स्कूल -कॉलेज बंद किए गए थे। फिर लॉकडाउन लगाया गया था ।स्कूल कॉलेज बंद होने से कक्षाएं भी नहीं लगी और परीक्षाएं भी नहीं हो सकी थी। इसके बाद बने हालात में स्कूल नहीं खोले जा सके। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से कोविड-19 के मामलों में गिरावट आई है ,उसे देखते हुए 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट की मीटिंग में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 फरवरी से शुरू करने का फैसला कर लिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग की ओर से भी आदेश जारी किया गया था।जिसके अनुरूप सोमवार को स्कूलों में शिक्षक और बच्चे पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। स्कूलों के आसपास छाई बिरानी दूर हुई। यूनिफॉर्म में नजर आ रहे बच्चे एहसास करा रहे थे कि परिसर फिर से गुलजार हो गए हैं। स्कूलों में बच्चों के दाखिल होने से पहले उन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए लगातार हिदायतें दी जाती रही। लंबे अंतराल के बाद खुले स्कूल का पहला दिन होने की वजह से शिक्षकों और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। उम्मीद की जा रही है कि धीरे-धीरे स्कूलों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विद्यालय में 467 बच्चों में से 100 बच्चे पहुचे स्कूल

आदर्श शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय बालोद के प्रभारी प्राचार्य बीके सींग ने बताया कि बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल में प्रवेश दिया गया।बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है. यदि कोई बच्चा मास्क नहीं लगाता तो उसे मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही हैं।स्कूल में समय समय पर सेनेटाइजर से छिड़काव किया जा रहा हैं।क्लास रूम के बाहर सेनेटाइजर रखा गया हैं।बालक स्कूल में कुल 467 बच्चे अध्ययनरत हैं जिसमे से आज 100 बच्चे अध्यापन के लिए पहुचे हैं।9 वी और 12 वी में अधिक बच्चे होने से शासन के आदेशानुसार अलग अलग पार्ट में बुलाकर पढ़ाई कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *