
Cg24 आजतक
भरनाभाट- गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम पापरा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डाॅ बालमुकुन्द के साथ मिशन 2023 के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं व विकास कार्यों की चर्चा की गई जिसमें वर्तमान में जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा के अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। हर काम में कमीशन की मांग अधिकारियों द्वारा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2023 में फिर से भाजपा सरकार हो इसके लिए अब हमें कमर कसनी होगी जिसके लिए संगठन में कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य व संगठन को मजबुत बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही दमदार प्रत्याशी भी हो जिसका स्वयं का जनाधार, अनुभव व सभी समाज में पकड़ होना आवश्यक है।
बैठक में डाॅ देवांगन ने कहा कि देश की रक्षा, संप्रभुता व विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हिंदू राष्ट्र होना अति आवश्यक है। वर्तमान में किसान आंदोलन के आड़ में खालिस्थानी समर्थक, राष्ट्रविरोधि ताकतें जोर आजमाईस कर रही हैं लेकिन केन्द्र की सरकार उनके प्रयासों को सफल होने नहीं देगी। जिस तरह से मोदी सरकार काम कर रही है निश्चित है आने-वाले समय में भारत विश्वगुरू बनकर उभरेगा। उन्होने कहा कि राज्य में भी फिर से भाजपा की सरकार बने इसके लिए अपने क्षेत्र के विकासकार्यों के लिए संघर्ष करेंगें जनता व किसानों के हक में अपनी लड़ाई तेज करेंगे। उन्होने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जिस तरह से भ्रष्टाचार अपना पैर पसार रही है उससे जाहिर है कि नीचे से उपर तक सरकार केवल अपनी जेब भरने में लगी हुई। राज्य में विकासकार्य केन्द्र सरकार के भरोसे ही हो रही है चाहे किसानों मानधन की राशि हो , स्वास्थ्य योजना, निर्माण कार्य हो या मनरेगा के तहत रोजगार। राज्य सरकार ने तो किसानों से किए अपने वादे भी पुरे नहीं किये इस सीजन के धान खरीदी में हुई असुविधा हुई प्रत्यक्ष उदाहरण है। 2019-20 में हुए धान खरीदी के समर्थन मुल्य की राशि अबतक किसानों के खातों में नहीं पहुंची
उन्होने पूर्व चुनावों का ब्यौरा देते हुए बताया कि परिशिमन के पूर्व गुण्डरदेही में 40 प्रतिशत तक भाजपा को मत प्राप्त होते थे जिसमें स्व.ताराचंद साहू, रमशीला साहू विधायक रहे। 2003 के खेरथा विस चुनाव में भाजपा को 52 प्रतिशत मत उन्हे प्राप्त हुआ था। परिशिमन के बाद लगभग 25 हजार अधिक मतदाता खेरथा विस के मतदाता गुण्डरदेही विधानसभा शामिल हुए। 2003 के बाद क्षेत्र की विकास कार्य को जनता ने 2008 में चुना जिसका लाभ विरेन्द्र साहू को हुआ था। 2013 के चुनाव में गुण्डरदेही विधान सभा में भाजपा को 30 प्रतिशत व कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिले थे जिसमें राजेन्द्र राय विधायक निर्वाचित हुए वहीं 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक साहू को 29.50 प्रतिशत व कांग्रेस उम्मीदवार कुंवरसिंह निषाद को 59.55 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। भाजपा को 2023 में फिर से अपना वर्चस्व बनाने के लिए 30 प्रतिशत वोट का प्रबंधन करना होगा। पिछले दस वर्षों में कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों के मध्य सही तालमेेल, अल्प जनाधार व सामाजिक स्तर पर कमजोर पकड़ पार्टी के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है।
बैठक में सरपंच गोपीलाल साहू, उपसरपंच मूलचंद मेश्राम, डाॅ अर्जुन गंगबेर, धर्मेन्द्र साहू पार्षद गुन्डरदेही, दिनेश यादव, चुम्मन चंद्राकर, राधेश्याम देवागन अध्यक्ष समिति देवरी, राजेन्द देशमुख, रोहित देशमुख, खुबलाल देशमुख, हरिशचंद्र मंडावी, घनश्याम देशमुख, नकुल देशमुख, टुमन देशमुख, अग्नुराम देशमुख, सोहर साहू, निर्मल देशमुख, भोमराज दिल्लीवार, लतखोर ठाकुर, कृष्णा देशमुख, श्यामलाल देवांगन सहित पीरीद, कसहीकला, बोरी, बुंदेली, मुड़खुसरा के कार्यकर्ता शामिल थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904