google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

22 फरवरी से निकलेंगे मुख्यमंत्री निवास के लिए छत्तीसगढ़ अभिकर्ता व उपभोक्ता सेवा संघ ने दी जानकारी एसडीएम को सौपा पत्र

Cg24 आजतक

छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ द्वारा आज दिनांक-15/02/2021, दिन-सोमवार, स्थान – कलेक्टर जन चौपाल, धमतरी में उपस्थित होकर चिटफंड कंपनियों से पीड़ित निवेशकों की जमा पूंजी वापसी के संबंध में प्रदेश संघ द्वारा गांधी चौक धमतरी से मुख्य मार्ग ( कुरूद , अभनपुर , रायपुर ) होते हुए मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पदयात्रा करने के संबंध में आवेदन दिया गया !
छत्तीसगढ़ में पिछले कई वर्षों से चिटफंड कंपनियां कुकुरमुत्ता की तरह शहर के बीचों-बीच अपना ऑफिस खोल कर प्रदेश के भोले भाले गांव, गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी एवं मध्यम वर्गीय लगभग 20 लाख निवेशक परिवार के खून पसीने की कमाई 10,000 करोड़ से भी अधिक रकम डूबी हुई है।
जिसके वापसी के लिए प्रदेश संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व बीजेपी सरकार में अनेकों धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आंदोलन कर शासन का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया, किंतु शासन द्वारा किसी प्रकार का कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया।
तत्पश्चात सन-2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन घोषणा पत्र क्रमांक-34 में चिटफंड कंपनी से पीड़ित निवेशकों की जमा पूंजी वापसी करने का उल्लेख प्रमुखता से किया गया, उसे देखकर छत्तीसगढ़ के सभी पीड़ित निवेशकों एवं अभिकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर विश्वास कर अपना अमूल्य वोट देकर कांग्रेसी सरकार बनाने में भरपूर योगदान दिया ।
वर्तमान में कांग्रेस की सरकार बने 2 वर्ष से अधिक बीत चुके हैं, किंतु 5% भी निवेशकों की राशि वापस नहीं की गई है।
अतः प्रदेश के चिटफंड कंपनियों से पीड़ित निवेशकों एवं अभिकर्ताओं द्वारा दिनांक-22/02/2021, दिन-सोमवार, स्थान-गांधी चौक, धमतरी से मुख्य मार्ग (कुरूद , अभनपुर,रायपुर) होते हुए मुख्यमंत्री निवास, रायपुर तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी आवेदन सूचना श्रीमान कलेक्टर महोदय, जिला – धमतरी, श्रीमान एसडीएम महोदय, धमतरी एवं श्रीमान थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली, धमतरी को दिया गया है।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष-गगन कुंभकार, उपाध्यक्ष-राजेश सारथी, सचिव-ईश्वर पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी-मनोज प्रजापति, धमतरी जिला अध्यक्ष-एमन साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष-फुलेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष-गयाराम साहू, संतोष साहू, खिलावन यादव, हुकुम साहू, चंदन साहू, निर्मला साहू, ललिता साहू, महावीर साहू, दूज राम साहू, आत्माराम प्रजापति, जय लाल देवांगन आदि सैकड़ों की संख्या में निवेशक अभिकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *