google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने की शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकंाक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियो को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सुराजी गाॅव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी), मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना आदि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को भी जारी रखें। उन्होंने कहा कि शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार ही स्कूल संचालित किया जाए। कलेक्टर ने महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *