google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित ग्राम खल्लारी के छह युवाओं को किया सम्मानित


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी के छह युवाओं को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित होने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के देश सेवा के प्रति जज्बे की तारीफ की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएॅ दी। सम्मानित होने वाले युवाओं में भुनेश्वर पिता राधेलाल, जितेन्द्र पिता राधेलाल, भुनेश्वर पिता बालाराम, ढालेश्वर पिता नंदलाल, अजय पिता बृहमोहन और केदारनाथ पिता खोरबाहरा राम शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर ने बताया कि उक्त छह युवा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल खल्लारी में अध्ययन किए हैं। जो भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयनित हुए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डाॅ. ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल खल्लारी के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *