google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बालोद द्वारा जिला कलेक्टर बालोद को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौपा

Cg24 आजतक

आज भारतीय मजदूर से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बालोद द्वारा जिला कलेक्टर बालोद को प्रधानमंत्री भारत शासन एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें प्रमुख मांगें हैं।

(1)आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।(2)आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को18000एवं सहायिका को 9000प्रतिमाह दिया जाए ।भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाए।

(3)आंगनबाड़ी केंद्र को प्राथमिक शाला का दर्जा दिया जाए और कार्यकर्ताओं को शिक्षक के पदनाम दिया जावें एवं सहायिका को सहायक शिक्षक के पद नाम दिया जावें।

(4)आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मेडिकल सुविधा, लीव जैसे सी एल ई,एल और भविष्य निधि ग्रेच्यूटी, पेंशन आदि सुविधाएं जो सरकारी कर्मचारियों मिलता आ रहा है सभी सुविधाएं दिया जाए। आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बालोद श्रीमती आयशा खान और जिले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *