Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोवैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार में तकरार बढ़ी, हर्षवर्धन बोले- राज्‍य के लोगों की बदकिस्मती

प्रदेश में 274 नए केश वही 5 लोगो की हुई मौत

केंद्र की तरफ से भेजी गई कोवैक्सीन का इस्तेमाल नहीं करने के फैसले को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ की जनता की बदकिस्मती करार दिया है। उनके अनुसार पूरी दुनिया भारत में बनी वैक्सीन लेना चाह रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला समझ से परे है।

कोरोना वायरस के खिलाफ पूर्णत: स्वदेशी टीके कोवैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है। केंद्र की तरफ से भेजी गई कोवैक्सीन का इस्तेमाल नहीं करने के राज्य सरकार के फैसले को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ की जनता की बदकिस्मती करार दिया है। उनके अनुसार पूरी दुनिया भारत में बनी वैक्सीन लेना चाह रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला समझ से परे है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने यहां कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर लगाई है रोक

हर्षवर्धन ने कहा कि बड़े-बड़े और विकसित देश भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन की मांग कर रह रहे हैं। भारी मांग के चलते यह तय करना मुश्किल हो रहा है कि किस देश को कितनी वैक्सीन दी जाए। भारत दुनिया के सभी देशों की जरूरत को पूरी करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि 20-25 देश भारत से वैक्सीन मांग रहे हैं और इन सभी को वैक्सीन सप्लाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *