Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यातायात जागरूकता का संदेश देने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी पुलिस सहित विभाग के जवान व छात्र छात्राओ ने लगाया दौड़

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद से आज दिनाँक 16.02.2021 को यातायात जागरुकता दौड़ का आयोजन किया गया, जागरूकता दौड़ यातायात कार्यालय के सामने जय स्तम्भ चौक से प्रारम्भ होकर घड़ी चौक, सदर बाजार, पाण्डेपारा, नयापारा, मधु चौक बालोद होते हुए शहर भ्रमण कर वापस यातायात कार्यालय बालोद के सामने समाप्त हुयी। इस यातायात जागरूकता दौड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. आर. पोर्ते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश कुमार सिन्हा, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस. सिन्हा, यातायात बालोद स्टॉफ, पुलिस कार्यालय बालोद के बल, पुलिस लाइन बालोद, सिटी कोतवाली बालोद के बल, महिला कर्मचारियों, रेडक्रॉस बालोद के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यातायात दौड़ के माध्यम से आम नागरिकों से सडक सुरक्षा नियमो के पालन करने अपील किया गया।

आज दिनाँक 16.02.2021 को ग्राम कंवर थाना गुरुर में सीनियर स्काउट गाइड शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अरकार, के छात्र-छात्राओं, शिक्षक डी. डी. साहू, लिंगेश्वर पब्लिक स्कूल सनोद, शिक्षक लुकेश्वर कुमार, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बोहरा, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कंवर के छात्र-छात्राओं यातायात बालोद स्टॉफ एवं थाना गुरुर के स्टॉफ स.उ.नि. सूरज साहू व थाना गुरुर स्टॉफ के साथ मिलकर यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाईस दिया जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया।

आज 16.02.2021 को गुरुर में भी शा.उच्च. माध्यमिक विद्यालय फागुनदाह के सीनियर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओ, शिक्षक श्री जितेन्द्र शर्मा, शा.उच्च. माध्यमिक विद्यालय धनेली के छात्र-छात्राओं शिक्षक के.एल .गजेन्द्र, विकासखंड सचिव स्काउट गाइड, थाना गुरुर, यातायात बालोद स्टॉफ के साथ मिलकर यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमो के पालन करने समझाईस दिया जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया। जागरूकता अभियान सतत जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *