Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुरुर पुलिस की सफलता जंगल मे छुपाकर रखे 5 लाख रुपये के गांजा को किया बरामद नाकेबंदी व पुलिस की सतर्कता से डर कर झाड़ियों में छुपाया नशीला गांजा को

गुरुर क्षेत्र में कुछ समय से सीमा क्षेत्र के गांवो से चारामा की और से नशे के सप्लायरों द्वारा इस प्रकार के कार्य करने की जानकारी अंदरूनी तौर पर सामने आते रहा है। जिसमे आज पुलिस को सफलता मिली है।

गुरुर cg24 आजतक न्यूज/गोपाल राठी व ज्योति डहरे की रिपोर्ट :- कल देर शाम गुरुर पुलिस को मरकाटोला के जंगलों में छुपाए गए गांजा की एक बड़ी मात्रा को बरामद करने में सफलता पाई जप्त गांजे की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताया जा रहा है।जो कि 20 बंडलों में सीट के आकार के पैकेट में बंधे हुए है। मामले की जानकारी जंगल मे एक युवक के द्वारा अवैध रूप से छुपा कर रखे इन पैकेटों के ऊपर पड़ा तब उसने गाव के ही एक बुजुर्ग को इस कि जानकारी दी तब बुजुर्ग ने गुरुर थाने में इस बोरी में भरे सामग्री होने की जानकारी दी मामले की जानकारी मिलते ही गुरुर टी आई अरुण नेताम दलबल के सहित मौके पर पहुंचे व झाड़ियों में छुपा के रखे इन बोरो को देखा तो पता चला कि अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वाले अज्ञात लोगों के द्वारा गांजा को ओनाकोना मरकाटोला के जंगलों में छुपा दिया था ग्रामीण की जानकारी मिलने से यह अवैध नशीला सामग्री नशे के व्यापारियों तक नही पहुंच पाया व पुलिस ने इसको जप्त कर लिया बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 47 किलो 900 ग्राम बताया जा रहा है। जो काफी बड़ी मात्रा है। गुरुर पुलिस ने इसपर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

नगर से 20 किलोमीटर दूर है। यह जंगल जहां पर अवैध नशे के सप्लायर ने इस को छुपा के रखा था जो अब पुलिस के कब्जे में आ गया है।

अरुण नेताम टी आई गुरुर :- ग्रामीण की सूचना पर हमने जंगल मे जाकर मौके पर झाड़ियों में छुपाए गांजे को जप्त किया है। लगता है कि चारामा क्षेत्र से आकर कुछ नशे के सप्लायरों द्वरा इस नशे के सामग्री को पुलिस के द्वारा लगातार किये जा रहे पेट्रोलिंग व नाकाबंदी के चलते डर व पकड़ में आने से बचने के लिए जंगलों में छुपाया होगा जो हमने बरामद कर लिया है। मामले में जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *