Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आये सामने रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी देने की मांग के लिए सौपा ज्ञापन

Cg24 आजतक

बालोद-नई दिल्ली में 10 फरवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की कुछ युवकों द्वारा हत्या कर दिया गया,रिंकू शर्मा के हत्यारे को फाँसी देने व अन्य हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर एके वाजपेयी को ज्ञापन सौपा। बजरंग दल के जिला संयोजक महेंद्र सोनवानी ने बताया कि सुपीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या द्वारा 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समपर्ण अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी अभियान के तहत दिल्ली के मंगोलपुरी के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा भी अन्य भक्तों के साथ निधि समूह अभियान के लिए प्रतिदिन जा रहा था।मंगोलपुरी मुहल्ले के युवकों द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समपर्ण अभियान में कार्य करने के लिए रिंकू शर्मा को लगातार धमकाया जा रहा था। जिसकी शिकायत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सबंधित थाने में युवकों के खिलाफ शिकायत किया गया था किंतु उक्त युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। जिला सयोजक ने बताया कि 10 फरवरी को रिंकू शर्मा अपने भाई के साथ समपर्ण निधि एकत्र कर धर वापस आया था।जिसके बाद रात्रि 19 बजे मंगोलपुरी मुहल्ले के युवकों ने सँगठित होकर धर में धुसकर रिंकू और उसके परिवार के ऊपर हमला कर दिया था।हमले के दौरान गैस सिलेंडर को विस्फोट कराकर पूरे परिवार की हत्या करने का प्रयास किया गया।मौके पर जाकर रिंकू शर्मा की पीठ में चाकू मारकर धायल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिसके बाद रिंकू शर्मा में अस्पताल ले जाया गया।जहाँ इन हत्यारो ने अस्पताल पहुचकर परिजनों को डराया धमकाया गया और धायल रिंकू के शरीर पर लगे चाकू के निशान पर प्राण धातक प्रहार कर क्षत विक्षत कर दिया जिससे रिंकू की मौत हो गई।पुलिस स्थानीय युवकों के दवाब में आकर अपराधियो को बचाने में लगी रही।

ऐ है प्रमुख मांगे

1 ज्ञापन में बताया गया कि रिंकू शर्मा के हत्यारे को फाँसी देने व अन्य हमलावरों पर रासुका लगाई जाए।

2 फस्ट्रेक कोर्ट में विचारण का आदेश का विचारण न्ययालय में विशेष लोक अभियोजक की भी जांच किया जाए।

3 रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नोकरी और परिजनों को 01 करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग किया जाए।

4 दिल्ली में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों के लिए दिल्ली पुलिस को जवाबदेह बनाया जाए।

5 देशभर में सरकारी जमीनों पर एक वर्ग द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को अविलंब हटाया जाए।

6 एक वर्ग बहुल क्षेत्रो में हिन्दू युवकों को सूरक्षार्थ शस्त्र लाइसेंस अधिकाधिक दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *