Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुरूर नवीन कॉलेज के छात्रों ने वाहन चालकों को किया जागरूक

cg24 आजतक

बालोद–शासकीय महाविद्यालय गुरूर के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको
ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विविध गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। जागरूकता
अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के
छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में खगेन्द्र पठारे सहायक उपनिरीक्षक थाना गुरूर उपस्थिति हुए पठारे ने
बताया कि हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए जैसे यातायात के नियमों का पालन करना,
गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनना, ड्राइविग लाइसेस, आर.सी. बुक साथ में रखना, वाहन का बीमा कराना,
शराब सेवन कर वाहन न चलाना, नाबालिगों को वाहन चलाने न देना, सड़क पर हमेशा बाएं चलना/यातायात
संकेतों का पालन करना आदि बताया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पठारे जी के
कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। लोगो को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन कर यातायात के
नियमों की जानकारी दी गई। गुरूर के अम्बेडकर चौक में जिला युथ रेडकॉस सोसायटी बालोद के सहयोग से
स्वंम सेवको द्वारा हेलमेट लगाने, मास्क लगाने, सीट बेल्ट लगाने व उसके फायदे के बारे में बताया गया।
हेलमेट, मास्क पहने एवं सीट बेल्ट लगाने वाले चालको को सम्मानित किया गया। स्वयं सेवको द्वारा लोगो को
सुरक्षा के दृष्टिकोण से मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के
प्राचार्य डॉ. जे.एल. बघेल, जिला रेडक्रॉस प्रभारी चंद्रशेखर पवार, रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी,
प्रो. के. एल. रावटे, प्रो. एल. हिरवानी, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी डॉ. वाय.के. धुर्वे, एस. जोशी,
प्रदीप यादव यातायात प्रभारी बालोद विनोद साहू, उमेश यादव सहित समस्त कर्मचारी
एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *