Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कुम्हारखान और चिटौद के गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का किया निरीक्षण


बालोद, 17 फरवरी 2021


कलेक्टर जनमेजय महोबे आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कुम्हारखान और चिटौद के गौठान पहुॅचे। वहाॅ उन्होंने संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने ग्राम कुम्हारखान के गौठान परिसर में स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे फाइल पेड निर्माण का अवलोकन किया। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व विक्रय की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान परिसर के तालाब का अवलोकन कर वहाॅ मछलीपालन हेतु मछुआरा समिति को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान परिसर में सब्जी उत्पादन की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने ग्राम चिटौद में गौठान के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहाॅ शेड निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा विभिन्न गतिविधियाॅ संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहाॅ वर्मी खाद निर्माण तथा विक्रय की जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुरूर के सीईओ राजेन्द्र पडौति सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *