Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धान का रखरखाव बिना डनेज किए जाने पर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा(क) के धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। वहाॅ उपार्जन केन्द्र में धान का रखरखाव बिना डनेज किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान संग्रहण केन्द्र जगतरा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहाॅ संग्रहण केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वे सभी स्टेक को केप कव्हर से ढंक कर रखें ताकि असामयिक वर्षा से धान को नुकसान न हो। कलेक्टर ने खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे धान संग्रहण एवं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर स्टेक को केप कव्हर से ढंकना सुनिश्चित कराएॅ। इस अवसर पर सहायक खाद्य अधिकारी विजय किरण और जिला विपणन अधिकारी श्री शशंाक सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *