


32 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 18.01.2021 से 17.02.2021 तक) का
समापन कार्यक्रम सम्पन्न।
यातायात शाखा बालोद द्वारा पुरा माह किया गया सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का
आयोजन।
यातायात पुलिस बालोद के अतिरिक्त अन्य संबंधित विभाग के द्वारा भी किया गया
सहभागिता।
जिले के एन सी सी, स्काउट गाईड, रेडक्रास, एस पी सी तथा अन्य स्कूल व कालेज के
छात्र-छात्राओ के द्वारा निभायी गयी महत्वपूर्ण सहभागिता।
नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रथ, सडक सुरक्षा दौड , व हेलमेट पहनने संदेष हेतू बाइक
रैली स्कूली बच्चो के निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, चित्रकला, रंगोली, माॅडल प्रतियोगिता के
माध्यम से सडक सुरक्षा हेतू जागरूकता करना तथा आम सहभागिता को सुनिष्चित करने
हेतू किया गया प्रयास।
लर्निंग लायसेंस बनवाने हेतु शिविर फिटनेष टेस्ट शिविर , वाहन चालको का नेत्र एवं
स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पुरे माह शिविर का किया गया आयोजन
जिला से ‘‘बालोद के रंग’’ सांस्कृतिक मंच के कलाकारगण खुमेष दास
मानिकपूरी, महेष्वरी, नेहा हरपाल तथा सुश्री पुजा निषाद के द्वारा जिला बालोद के विभिन्न हाॅट-बाजारों तथा विभिन्न मंचो में अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात
जागरूकता मे महत्वपुर्ण भूमिका का निर्वाहन किया गया।
आज दिनांक 17.02.2021 को जिला बालोद 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह यातायात कार्यालय बालोद के सामने आयोजित किया गया। जिसमे
मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति संगीता सिन्हा, विधायक संजारी बालोद, अपर कलेक्टर
ए.के वाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी
दिनेष कुमार सिन्हा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमति उमा ठाकुर, सिविल सर्जन
जिला चिकित्सालय बालोद डा. एस.एस. देवदास, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री आर. एस. सिन्हा
आर.टी.ओ. निरीक्षक नरेन्द्र साहू तथा थाना कोतवाली बालोद निरीक्षक गैंदसिंह ठाकुर
उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे सड़क सुरक्षा के पुरे माह मे महत्त्वपूर्ण सहभागिता निभाने वाले स्काउट
गाइड, एन सी सी, रेडक्रास, एस पी सी आदि स्कुल व काॅलेज के बच्चे, तथा सड़क दुर्घ टना के
दौरान घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता करने वाले गुड़ सेमेरिटन्स गणमान्य नागरिकगण तथा
यातायात पुलिस के कर्मठ स्टाफ को प्रषस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।





CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904