
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण के सुचारू रूप से संचालन हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने जिले में पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर के कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने टीकाकरण से छुटे हुए हितग्राहियों की भी जानकारी ली।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि जिले में वर्तमान में कोविशील्ड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिले को अब तक कुल कोविशील्ड वैक्सीन 16 हजार 340 डोज प्राप्त हो चुका है। जिसमें से 10 हजार 513 डोज का उपयोग किया जा चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोविशील्ड वैक्सीन की मात्रा 5,827 डोज उपलब्ध है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, डिप्टी कलेक्टर एवं कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904