Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाल संरक्षण एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के संरक्षण के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित



कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में आज गुरूर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माॅ बहादूर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बाल संरक्षण एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के बचाव के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि उक्त शिविर में विभाग के समस्त योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई व बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। नवा बिहान के संरक्षण अधिकारी हितेश्वरी मेश्राम द्वारा घरेलू हिंसा तथा सखी वन स्टाॅफ सेन्टर की विस्तृत जानकारी दी गई एवं गैर संस्थागत अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार साहू द्वारा एकीकृत बाल संरक्षण योजना की अधोसंरचना, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015, बच्चों के सुरक्षा संरक्षण का अधिकार, कन्या भु्रण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रमिक, बाल भिक्षावृत्ति, बालयौन शोषण, मानव व्यापार एवं दत्तक ग्रहण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। चाईल्ड लाईन परामर्शदाता सुश्री भामिनी साहू द्वारा चाईल्ड लाईन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *