Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की बैठक सम्पन्न जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का संभाग स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया

Cg24 आजतक

बालोद- स्थानीय विश्राम गृह में आज छग जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष धनश्याम शर्मा उपस्थित थे।बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय में प्रत्येक माह यूनियन की बैठक रखने का निर्णय लिया गया ,ब्लाक स्तर में वेलफेयर यूनियन में नए सदस्यों को जोड़कर ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।इसके साथ ही जिला मुख्यालय में जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का संभाग स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया है जिसका तिथि मार्च में होने वाली बैठक में तय किया जाएगा।

जर्नलिस्ट वेलफेयर का आने वाले समय में होगा प्रदेश कार्यलय

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धनश्याम शर्मा ने बैठक को सम्बोन्धित करते कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों की हित में लड़ाई लड़ना है आज पत्रकार जो पल पल खतरों से खेल कर सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों को समाज के सामने लाता है उसे कई प्रकार के समस्याओं से जूझना पड़ता है । ऐसे पत्रकारों की हित की लड़ाई के लिये ये संघ का निर्माण किया गया है । श्री शर्मा ने बताया कि जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का रायपुर में कार्यलय खोलने की प्रक्रिया चल रही हैं।आने वाले समय मे यूनियन का अपना खुद का कार्यलय स्थापित होगा,जहाँ पर केवल यूनियन से सबंधित कार्य होंगे।कोई भी पत्रकार साथी कोई भी कार्य से सबंधित कार्यलय आ सकते है ऐसा व्यवस्था यूनियन द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं।उन्होंने बताया कि पत्रकारों के परिजनों के लिए स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए यूनियन ने प्रदेश के अस्पतालों से 30 प्रतिशत तक छूट देने का प्रावधान किया गया हैं।

पत्रकार साथी एक जुट होकर सगठन को करेगे मजबूत

जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने बताया कि हमारे यूनियन छग का सबसे बड़ा यूनियन हैं।जो समाज के हित के लिए हर पल हमारे पत्रकार साथियों के साथ दबी हुई आवाज को उठाने में मददगार सिध्द होता रहता हैं।लेकिन कभी कभी हमारे कुछ पत्रकार साथियों के साथ कोई भी धटना धट जाती तो पत्रकार साथी उनका साथ नही देते।लेकिन अब वेलफेयर यूनियन का गठन हुआ है जिसमे सभी पत्रकार साथी एक जुट रहकर संगठन को मजबूत करेगे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ,प्रदेश सचिव जयस ठाकुर,जिलाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, सन्तोष साहू ,जिला उपाध्यक्ष आर के देवांगन, जिला उपाध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव , जिला महासचिव नितेश वर्मा,जिला सचिव जयप्रकाश सिन्हा,जिला प्रवक्ता अबरार मोना सिध्क्की,शहर अध्यक्ष संजय सोनी ,शहर उपाध्यक्ष जिशान सिध्क्की,शैलेस सिंग,रोहित चन्देल ,त्रिभुवन दास मानीकपूरी,नैन जगनायक,खोमेश्वर गुरूपंच,दीपेश सेन,सहित बड़ी सख्या में वेलफेयर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *