Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने जिला अस्पताल बालोद का किया औचक निरीक्षण


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे कल शाम जिला अस्पताल बालोद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के समस्त डाॅक्टर्स व स्टाॅफ को मास्क व सैनेटाइजर का नियमित उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के दवाई वितरण कक्ष में दवाईयों का अवलोकन किया और दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे चिकित्सालय में अधिकारी, कर्मचारी की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएॅ। सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस. देवदास ने बताया कि कोविड अस्पताल को अलग कर जिला अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, पैथालाजी, नेत्र, ब्लड बैंक एवं समस्त ओपीडी मरीजों का उपचार तथा समान्य व जटिल मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम सहित विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *