Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक


बालोद cg24 आजतक


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में चर्चा उपरांत जिला स्तरीय कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिसके अंतर्गत जिले के 209 ग्रामों की नलजल योजना का पुनरूपांकन (रेट्रोफिटिंग), 478 एकल नलजल योजना निर्माण का प्रावधान शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 23 पुनरूपंाकन (रेट्रोफिटिंग) योजनाओं एवं 88 एकल ग्रामीण योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्ययोजना में अभिसरण से प्रस्तावित कार्यों का वर्गीकरण एवं सम्पादन विभागवार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित अंागनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों, आश्रम शालाओं, उपस्वास्थ्य केन्द्रों तथा ग्राम पंचायत भवनों में रनिंग वाटर की व्यवस्था अभिसरण के माध्यम से किए जाने हेतु संबंधित विभाग से समन्वय कर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के.धनंजय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के.टीकम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *