Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुरुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में हुई चोरी के आरोपी पकड़ से बाहर

बालोद-बालोद जिला के गुरुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है बावजूद इसके पुलिस द्वारा आरोपीयो को पडकने में किसी प्रकार की सफलता नही मिल पाई जिसके चलते चोरी करने वाले आरोपियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, 1 दिन पहले बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि नेशनल हाईवे 930 में स्थित ग्राम धनोरा के 2 दुकान में चोरी हो गई, चोरी करते अज्ञात आरोपी का वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है जिसको लेकर दुकानदार द्वारा गुरुर पुलिस में शिक़ायत तो की गई लेकिन दुकानदारों कि माने तो गुरुर पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ना तो दूर घटना स्थल का अब तक निरीक्षण नही किया गया।बता दे कि ग्राम धनोरा में स्थित 14 वीं बटालियन कैम्प के सामने यह दोनों दुकान संचालित है जंहा चोरी हुआ है, घटना की सूचना दोनों दुकानदारों ने गुरुर थाने में दे दी है लेकिन कार्यवाही के नाम पर उक्त दुकानों को देखने पुलिस अब तक नही पहुँची है, जिसके कारण दुकानदारों के अलावा ग्रामीणों में नाराजगी है,
कुछ दिन पहले ही गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुर के अलावा ग्राम बोहारडीह के एक घर मे व दुकान में तथा ग्राम धनेली, पुरूर, रमतरा सहित अन्य ग्रामो में चोरी की घटनाएं हो चुकी है लेकिन किसी भी मामले में पुलिस आरोपी तक नही पहुँच सके।

छोटे मामले की कार्यवाही में अधिक रुचि

गुरुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में जन चर्चा है कि गुरुर पुलिस द्वारा शराब पीते हुए लोगो को पकड़कर खाना पूर्ति किया जा रहा है, जबकि चोरी जैसे मामले में अब तक कोई सफलता हासिल नही की है, चोरी जैसे मामले में कार्यवाही नहीं होने से इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी है, क्षेत्र मे यह भी चर्चा है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अन्य अपराध भी बढ़ रहा है जिस पर पुलिस का नियंत्रण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *