Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम रिफ्रेशर कोर्स की कार्यशाला का आयोजन

नालसा के दिए गए विषयांकित विषयो पर पैरा लीगल वालंटियर स्कोर समीक्षात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया

Cg24 आजतक

बालोद– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आप एक्शन में दिए गए निर्देशानुसार व जिला न्यायाधीश बालोद केo विनोद कुजूर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में श्रीमती शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोंद द्वारा वन विभाग के सभागार कक्ष में पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम रिफ्रेशर कोर्स की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 18.02.2021 को किया गया जिसमें श्रीमती शीतल निकुंज द्वारा नालसा की विषयांकित 10 योजनाओं से पैरा लीगल वालंटियर को अवगत कराया गया तथा नालसा के दिए गए विष्यंकित विषयों पर पैरा लीगल वालंटियर स्कोर समीक्षात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया पैरा लीगल वालंटियर को नालसा के दिए गए विषयों पर जिसमे आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणो के माध्यम से विधिक सेवाएं योजना 2010 तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाए योजना 2015,संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 नाशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवा योजना 2015 वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 एवं एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के तहत कार्य करते हुए दिशा निर्देश एवं योजनाओं के अनुसार नियत कार्य संसूचिका प्रतिदिवस का बनाकर नियत सेवाएं देने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें बुनियादी कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य नालसा की योजनाओं के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्यों की गुणवत्ता को अच्छी तरह से प्रदर्शित किए जाने हेतु कार्य दिवस गोषवारा सारणी बनाकर समस्त पैरालीगल वालंटियर को गोषवारा सारणी का किए गए कार्य के अनुरूप बनाए जाने हेतु जानकारी दी गई l
जिला न्यायालय के न्यायालय उप अधीक्षक योगेंद्र नारायण शर्मा के द्वारा कार्यशाला में मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा एवं ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा बताते हुए पैरालीगल वालंटियर को कानून का बुनियादी जानकारी दी गई उनके द्वारा मानव सेवा से प्राप्त पूर्ण को पूर्णता होना इंगित पढ़ते हुए नालसा के विषय अंकित योजनाओं पर ध्यानाकर्षण कराया गया तथा नालसा के योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश के अनुरूप संसूचिका प्रति दिवस बनाकर नियत सेवाएं देना कार्यों का स्वयं मूल्यांकन कर समीक्षात्मक मूल्यांकन प्रस्तुत करने हेतु बताया गया पूरी उर्जा से नालसा के योजनाओं के अनुरूप गोषवारा सारणी का मासिक विवरण की पूर्ति का कार्य योजना का उद्देश्य पूर्ण ढंग से परिणात्मक कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।
उक्त कार्यशाला में कुमारी प्रमेश्वरी मेश्राम श्रीमती खुर्शीद सिद्धकी कुमारी योगिता कुमारी भारती कमलेश्वर साहू दीपक साहू अजय बंजारे दिलीप तोपर्यं टांकेश्वर देशमुख रोहित साहू श्री पूनम चंद साहू आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *