Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दुष्कर्म पीड़ितों को न्याय दिलाने में छत्तीसगढ़ पुलिस देश में सबसे आगे : कहीं दो दिन में पेश किया चालान, तो कहीं एक माह में ही हुई आजीवन कारावास की सजा

महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित विवेचना कर आरोपियों को शीघ्र सजा दिला रही छत्तीसगढ़ पुलिस
सुपर इंवेस्टिगेटर्स 16 पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

    रायपुर cg24 आजतक

महिला विरुद्ध अपराधों में छत्तीसगढ़ पुलिस त्वरित गति से कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा महिला उत्पीड़न के मामलों में आरोपियों को ना सिर्फ तत्काल गिरफ्तार किया जा रहा है बल्कि शीघ्र चालान पेश करके आरोपियों को सजा भी दिलायी जा रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने देशभर में मिसाल पेश की है। रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके के एक दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को 30 दिन के अंदर आजीवन कारावास की सजा दिला दी। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज ऐसे विवेचकों को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान से सम्मानित किया जिन्होंने कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुये उत्कृष्ट कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *