Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरगुड़ा से दुधली धरसा रोड निर्माण में हो रहा गुणवत्ताहीन कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हो रहा निर्माण


Cg24 आजतक दुधली


बालोद जिला के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बाफना कंट्रक्शन दुर्ग के द्वारा रोड निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोरगुडा धरसा से दूधली पुल दूरी 1 किलोमीटर तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कम डामर डाल कर सड़क निर्माण कीया जा रहा है जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई ग्रामीण ,वा गांव के कुछ जागरूक युवाओ कहना है कि सड़क निर्माण के लिए पंंचायत ने कोई निगरानी समिति भी नहीं बनाए गए हैं जिससे ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं मौके पर संबंधित इंजीनियर भी उपस्थित नहीं रहते हैं जिससे रोड पूरा गुणवत्ताहीन बनाया जा रहा है विभाग का कहना है कि रोड पोन इंच का बनना है पर मौके पर ग्रामीणों द्वारा नापा तो 20 एमएम गिट्टी के बाद जीरा गिट्टी डालकर डामर की परत चड़ाई जा रही है जिससे रोड बहुत ही जल्द उखड़ जाएगी इस मार्ग से प्रायः किसानों के द्वारा खेती किसानी के काम से ट्रैक्टर बेल गाड़ी का उपयोग करते हैं जिसके चलने से सड़क बहुत जल्द ही खराब हो जाएगी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इंजीनियर को बुला कर बात करनी चाही तो उन्होंने वहा पहुंचना वा उनसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझा जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।हलदार देशमुख , पावेंद्र ,प्रकाश ,जागेश्वर ,उत्तम देवेंद्र ,ठाकुर गोपाल देशमुख ,आदि ग्रामीण जन ने कहा कि ठेकेदार अपनी मनमानी करता है तो इसकी शिकायत ऊपर तक की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *