Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संकुल डौंडीलोहारा के प्राथमिक के प्रभारी समेत शिक्षकों का हुआ सरल प्रशिक्षण


स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों बालोद जिले के समस्त समस्त प्रायमरी के शिक्षकों को संकुल समन्वयकों के माध्यम से दक्षता आधारित 100 दिवसीय सरल कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। इसी कड़ी में संकुल समन्वयक द्वय राजेश पांडे एवं भरतलाल रावटे के द्वारा 3 दिवसीय दक्षता आधारित सरल प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत नियमानुसार सरस्वती पूजन के साथ मास्टर ट्रेनर राजेश पांडेय ने बताया कि 100 दिन के यह विशिष्ट कार्यक्रम है, जिसमें कक्षा 3 से 5वीं के बच्चों को कक्षा स्तर के आधार पर हिंदी व गणित विषय में दक्ष करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसमें स्तर के आधार पर कक्षा 3 से 5वीं के बच्चों को तीन भागों में बांटना है। हिंदी व गणित विषयों में प्रारम्भिक, अक्षर व अंक पहचान करने वाले बच्चों को (पहला भाग) लाल घर समूह, शब्द या संख्या पहचान करने वालों को (दूसरा भाग) नीला घर समूह, व कहानी व पाठ के अनुच्छेद को स्पष्ट पढ़ने वाले, जोड़ना घटाना गुना भाग स्पस्ट रूप से हल करने वाले बच्चे (चौथा भाग) हरा घर समूह में बैठाना है। साथ ही बच्चों के प्रोग्रेसिव रिपोर्ट को संकलन प्रपत्र के अतिरिक्त कार्यक्रम संचालन के दौरान मोबाईल के जीपी एप में बच्चों के जाँच स्तरानुसार बेसलाइन, मिडलाइन, इंडलाइन में इंट्री करेंगे। और शिक्षक अध्यापन के दौरान सबसे अधिक लाल घर के बच्चों को अधिक फोकस करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कक्षा स्तर के आधार पर बच्चों में सभी दक्षता आनी चाहिए। प्रशिक्षण में शिक्षण विधियों को मोबाइल के माध्यम से दिखाया गया। शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक सहायक सामग्री व मटेरियल-चार्ट, कार्ड, पोस्टर, इत्यादि संकुलों के माध्यम से स्कूलों को हो गए हैं। इस अवसर पर संकुल समन्वयक मोहित भौसार्य एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी शिक्षक छगनलाल बंसोर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *