Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बढ़ती महंगाई व किसानों से बेरुखी के चलते मोदी सरकार इस्तीफा दें:-शिवसेना

डौंडीलोहारा cg24 आजतक

शिवसेना जिला सचिव हर्षवीर कसार की अगुवाई में केंद्र सरकार की नाकामी पर तंज कसते हुए पेट्रोलियम पदार्थ व खाद्य पदार्थ सहित अन्य रोजमर्रा की सामग्रियों के बढ़ते दाम के विरोध में मोदी सरकार का पुतला शिव सैनिकों ने जलाकर विरोध प्रदर्शन किया शिवसेना के आयुष दुबे व सफल देवांगन ने संयुक्त रुप से कहा देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन दुश्वार हो गया है या सीधे-सीधे हम यह भी कह सकते हैं की केंद्र सरकार आम जनता की जेब में डाका डालने पर उतर आई है आम जनता आहत है लॉक डाउन की विभीषिका झेल चुकी आम जनता को बढ़ती महंगाई से दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है अनियंत्रित महंगाई के चलते नैतिकता के आधार पर मोदी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए निम्न तबके के लोगों के लिए लॉकडाउन से रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी जिससे अभी भी पर्याप्त राहत नहीं क्योंकि आज भी दैनिक रोजी करने वालों को काम की तलाश है छोटे-छोटे गांव व कस्बों से बड़ी संख्या में आज भी काम की कमी होने के कारण लोग अन्यत्र पलायन कर काम करने जा रहे हैं यह वही मजदूर वर्ग के लोग हैं जो लॉकडाउन पर अपने निवास अपने गांव पहुंचने के बाद कभी बाहर नहीं जाने की बात करते थे किंतु बढ़ती महंगाई और पेट की भूख उन्हें पुनः पलायन के लिए मजबूर कर रही है सरकार की नीति क्या है पलायन रोकने के लिए ? लॉकडाउन में मजदूरों के हित की रक्षा करने पलायन रोकने संबंधित बड़ी-बड़ी बातें क्या खाली जुबानी अमला था शिवसेना नेता हर्षवीर कसार ने किसानों के चल रहे आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहां की मोदी सरकार दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संवेदनहीनता पर उतर आई है तभी तो आज तलक किसान नेतृत्व के साथ सामंजस्य बैठाकर हल नहीं निकाल पा रही है कृषि प्रधान देश में किसान सर्वोपरि हैं उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द हल निकाला जाना चाहिए ताकि “जय जवान-जय किसान” का नारा बुलंद करने वाले देश में किसानों को सुदृढ़ और संभल बनाया जा सके पुतला दहन के कार्यक्रम में संदीप कसार, प्रकाश मलेकर,सूरज सिन्हा,पप्पू जगनायक, आशीष सिन्हा,कैलाश,त्रिलोक व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *