Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पाटेश्वर सेवा संस्थान समाज में एकता-सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान कर रहा है- सुश्री उईके

cg24 आजतक

डौंडी लोहारा — पाटेश्वर सेवा संस्थान करने समाज में एकता-सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान कर रहा है। उनके कार्यां से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सबका लक्ष्य मानव मात्र की सेवा करना है इसके लिए हर समय हर संभव प्रयास करना चाहिए। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने डौंडी लोहारा विकास खंड के ग्राम बड़े जु गेरा स्थित श्री जामडी पाटेश्वर धाम में पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित माघ पूर्णिमा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप अपने संबोधन में कही।
मंच पर सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
पाटेश्वर धाम में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के आगमन पर्व संचालक संत राम बालक दास महात्यागी द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। अतिथिगण सांसद मोहन मंडावी , जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार,जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ,आदिवासी नेता इनम ठाकुर ,सतनामी समाज जिला अध्यक्ष संजय बारले तथा पंडित पूर्णेन्दु तिवारी का पाटेश्वर संस्थान के अध्यक्ष उधोदास वैष्णव एवम पाटेश्वर संस्थान के मीडिया प्रभारी जयेश ठाकुर ,देव लाल ठाकुर , पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू ,कार्यक्रम संचालक गौतम सिन्हा ,
शिव धरमगुडे,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला , सरपंच संघ अध्यक्ष पोषण देवांगन ,
सरपंच नीलिमा टेकाम ,सरपंच पुरषोत्तम साहू तथा शिव प्रसाद मंडावी सहित अन्य लोगो ने पुष्पहार से स्वागत किया । इस अवसर पर संघ के राधेश्याम ,
पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेख राम साहू ,पूर्व विधायक विरेन्द्र साहू , जिला भाजपा महामंत्रिद्वय प्रमोद जैन तथा किशोरी साहू
पूर्व विधायक राजेन्द्र राय, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेड़िया ,जनपद सदस्य पुष्पेन्द्र तिवारी ,,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दुष्यंत गिरी ,राजू अग्रवाल ,महेन्द्र जायसवाल ,सौरभ जैन ,तोमन साहू ,एकांत पवार सहित अन्य उपस्थित रहे ।

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा राजभवन की तरफ से संत राम बालक दास महात्यागी तथा सांसद मोहन मंडावी सहित अन्य लोगो का शाल ,श्रीफल एवम प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मंचीय कार्यक्रम का संचालन गौतम सिन्हा द्वारा किया गया।

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हुआ हम सभी निरंतर मास्क का उपयोग करें एवं साबुन से निरन्तर हाथ धोये व सावधानी बरते। राज्यपाल ने बाबा पाटेश्वर धाम में पहुंच कर आश्रम एवं मंदिर परिसर का अवलोकन किया और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान में आकर मुझे सुखद अनुभूति हो रही है। मैंने जैसे ही इस परिसर में कदम रखा तो मेरे मन में एक अद्भुत शांति का अहसास हुआ। ऐसा इस स्थान पर बाबा पाटेश्वर, देवी-देवताओं और यहां पर संतों के पुण्य कार्यों के परिणाम स्वरूप हुआ है। यहां पर जब प्रवेश किया तो मैंने देखा कि ‘‘एक-दुसरे को लोग सीता राम के नाम से पुकार रहे हैं और अभिवादन कर रहे हैं, न कि उनके नाम या उपनाम से। ऐसा दृश्य पहली बार देखने को मिला। इससे यह साबित होता है कि यहां के लोगों में जाति धर्म का कोई भेदभाव नहीं है।
उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा पाटेश्वर का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता रहा है। वर्षों पहले महंत श्रीराम जानकीदास महात्यागी यहां पधारे थे और उन्होंने यहां के स्थानीय निवासियों के सहयोग से यहां इतना अच्छा आश्रम विकसित किया था। हमारा समाज संस्कारों तथा परंपराओं से जुड़ा हुआ है। सदियों से यह माना जाता रहा है कि जहां पर जैसा कार्य किया जाता है, वहां का वातावरण उसके अनुरूप हो जाता है। शास्त्रां में यह वर्णित है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी प्रकार से गौमाता की सेवा सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड की सेवा है। इस धाम में यह बात परिलक्षित होती है।
सुश्री उइके ने कहा कि यहां पर प्रभुश्रीराम जी की माता कौशल्या जी का मंदिर निर्माण किया जा रहा है जिसमें भगवान शिव जी, हनुमान जी और कौशल्या जी की मूर्ति स्थापित होगी, भगवान शिव जी एवं हनुमान जी विराज चुके हैं इसमें विशेष बात यह है कि इस मंदिर परिसर में समस्त समाजों एवं पंथों के 108 आराध्य देवी-देवताओं एवं संत महात्माओं की मूर्तियां स्थापित की जा रही है, जो पूरे भारतवर्ष में इस वनवासी अंचल का मान बढ़ाएगा। यह अद्भुत कार्य है, जो पूरे देश में संभवतः पहला प्रयास होगा। ऐसे कार्यों की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। ऐसा कार्य वही कर सकता है जिसके मन में समाज के प्रति समर्पण की भावना हो।
राज्यपाल ने कहा कि इस स्थान पर आते ही प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। आदिवासी समाज सदैव से प्रकृति के साथ जुड़ा रहा है, जो इस स्थान की सुंदरता और वैभव आदिवासी समाज के प्रकृति के साथ संबंध को दर्शाता है। उन्होंने पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गठन के लिए संस्थान तथा उनके द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यां के लिए उनके सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में कुछ तत्व भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे उनसे सचेत रहें समाज को शिक्षा रोजगार से जोड़े और जात-पात और अन्य भेदभाव को दूर करते हुए राष्ट्रहित में एकजूट होकर कार्य करे उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के कुछ क्षेत्र जटिल समस्याओं का सामना कर रहे है मुझे विश्वास है कि हमें इस समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी और प्रदेश में सुख शांति स्थापित होगी।

कार्यक्रम को सांसद मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया।
स्वागत भाषण में श्रीराम बालकदास महात्यागी जी ने कहा कि पूरे भारत मे छत्तीसगढ़ ही ऐसा प्रदेश है जिसे छत्तीसगढ़ महतारी कह के पुकारा जाता है ऐसे छत्तीसगढ़ को अनुसुइया उइके जी जैसे राष्ट्रवाद समाज के लिए समर्पित मातृशक्ति का राज्यपाल के रूप में संरक्षण मिल रहा है यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है पाटेश्वर धाम के विकल्पों के बारे में श्री राम बालक दास जी ने बताया कि यहां विगत 15 वर्षों से विश्व की अद्वितीय मां कौशल्या जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसका अवलोकन महामहिम राज्यपाल जी ने आज किया है साथ ही श्री पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के गठन की प्रक्रिया समाज में सेवा सुरक्षा संस्कार के लिए गांव-गांव में किया जा रहा है वर्ष 2021 में 1 लाख लोगों का पंजीयन पाटेश्वर सेवा संस्थान के द्वारा किया जाएगा इसी तरह पाटेश्वर धाम में आने वाले यात्रियों के लिए श्री सीता रसोई मैं निशुल्क भोजन बनता है हजारों लोग यहां भोजन करते हैं जिसकी महामहिम राज्यपाल जी ने आज प्रशंसा की है आगे बोलते हुए श्री राम बालक दास जी ने महामहिम राज्यपाल जी से पाटेश्वर धाम में आने वाले यात्रियों की मूलभूत सुविधाएं एवं क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उस पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की और पाटेश्वर धाम को पट्टा प्रदान करके सुरक्षित करने के लिए भी आवेदन किया अंत में पाटेश्वर धाम के पूर्व सचिव स्वर्गीय कामता प्रसाद साहू की धर्मपत्नी श्रीमती गौरी देवी साहू को धर्म योद्धा सम्मान देकर राज्यपाल ने सम्मानित किया साथ ही संस्कार वाहिनी के बहनों को कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन भी प्रदान किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *