बालोद- जिला प्रशासन ने शनिवार की सुबह शहर में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगो पर चलानी कार्यवाही किया गया।जिला प्रशासन के निर्देशन पर शहर के धड़ी चौक में बिना मास्क लगाये घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही की।इस कार्यवाही के दौरान लगभग 48 से भी अधिक लोग बिना मास्क लगाए घूमते पाए गए जिन पर सौ सौ रुपए फाइन किया गया। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकले।लेकिन लोगों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है जिसकी वजह से एक बार फिर कोरोना संक्रमण में इजाफा देखा जा रहा है । इसी वजह से अब प्रशासन शख्त रवैया अपना रहा है।जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। क्योंकि कोरोना के विरुद्ध जंग अभी जारी है। मास्क लगाना है ,संक्रमण से बचना और बचाना है। अन्यथा मास्क न लगाने वाला के विरुद्ध इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।चलानी कार्यवाही के दौरान एसडीएम रामसिंग ठाकुर,तहसीलदार रश्मि वर्मा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू,नायाब तहसीलदार सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904