गुंडरदेही cg24 आजतक
आदतन पॉकेटमार हुआ गिरफ्तार।एक नग वीवो मोबाइल की गई जप्त। धारा 379 ताहि के तहत् अपराध पंजीबद्ध
पूर्व में आरोपी को सिकोसा एटीएम में चोरी के प्रयास में भेजा गया था, जेल।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम सिकोसा का है। दिनांक 26.02.2021 को प्रार्थी ईश्वर लाल निषाद पिता चिंतामणी निषाद उम्र 37 वर्ष साकिन खेरूद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 26.02.2021 को शाम करीबन 06.30 बजे शराब भट्ठी सिकोसा में शराब खरीदने के दौरान एक नग वीवो कम्पनी के मोबाईल सेट लाल कलर का कीमती 5000 रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पेंट के जेब से चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि के तहत् मुकदमा दर्ज किया गया आरोपी धंनजय सिन्हा पिता लीलाधर सिन्हा उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड न0 13 सांकरी थाना गुण्डरदेही से संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी से एक वीवो कम्पनी का लाल कलर का मोबाईल सेट जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। थाना गुण्डरदेही में आरोपी को पूर्व में सिकोसा एटीएम में घुसकर चोरी के प्रयास के प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
आरोपी- धंनजय सिन्हा पिता लीलाधर सिन्हा उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड न0 13 सांकरी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
जप्ती- एक नग वीवो कम्पनी के मोबाईल सेट लाल कलर का कीमती 5000 रूपये
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904