गुरूर cg24 आजतक :- विकासखंड में महिला बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओ को उनके पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी से रोजाना भोजन बनाकर पोषण आहार दिया जा राहा है जिसकी बानगी विकासखंड क्षेत्र के परसुली पंचायत में देखने को मिली जंहा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंवरा सिन्हा ,देवकुमारी साहु व सहायिका, पेमीन देवांगन,नंदकुमारी ने घर घर जाकर गर्भवती महिलाओ को पोषण आहार दिया ताकी गर्भवती माताओ को गर्भावस्था के दौरान शरीर में जरूरी पोषकत्त्व मिनरल विटामिन और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिल सके और स्वस्थ शिशु को जन्म दे सके ।आपको बता की महिला बाल विकास विभाग गुरूर के परियोजना अधिकारी मंडावी ने विकासखंड क्षेत्र के सभी गर्भवती महिलाओ व शिशुओ के स्वास्थ को लेकर गंभीरता से ध्यान देते हुये विकासखंड क्षेत्र में कुपोषण की जड़ को खत्म करने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है जिसका सीधा लाभ ग्रामीण अंचल क्षेत्र के गर्भवती महिलाओ को मिल रहा है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904