Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घर घर में हो रामायण का पाठ तब घर घर मे बच्चे होंगे राम :-मोहन मंडावी

Cg24 आजतक

शनिवार को भाजपा सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतिम ग्राम खुरसुल में आयोजित रामायण कार्यक्रम के समापन में पहुंचे।श्री मंडावी ने मुख्य आतिथ्य आसंदी से आने वाले भविष्य पर चिंता करते हुवे कहा कि आज के परिवेश में अगर अपने बच्चो को संस्कारवान बनाना चाहते है तो घर घर में रामायण का पाठ हो तभी घर घर में राम राम बच्चे जन्म लेंगे।पर आज के समय में दूसरो कि निंदा करते है ऐसे लोग समाज के दीमक है।हम सबको एकजुट होकर सामाज को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल करना होगा।देश में सैकड़ों वर्ष बाद आज हमारे आस्था के केंद्र भगवान राम का भव्य मन्दिर बन रहा है जो हम देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।सांसद मोहन मंडावी ने चौपाई के माध्यम से जनता को खूब प्रभावित किया।साथ ही सांसद मोहन मंडावी ने गांव में आयोजित रामायण और रामायण के प्रति वहां की आस्था से प्रभावित होकर सांसद निधि आने पर 5 लाख रुपए के सेड निर्माण की घोषणा की
जिला भाजपा की उपाध्यक्ष सुशीला साहू ने ग्राम खुरसुल में आयोजित कार्यक्रम की तारीफ करते हुवे कहा कि हम सबने जो रामायण का श्रवण किया है इसे अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।आज समाज की दिशा नशा की ओर बढ़ रही जो चिंतनीय विषय है।हम सबको सामाज से बुराइयों को दूर करके शिक्षा और संस्कार का पाठ पढ़ाए तभी समाज आगे बढ़ेगा।
आयोजित रामायण सम्मेलन में सांसद मोहन मंडावी के साथ पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू,जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु, सुशीला सेवक साहू,ठाकुर राम चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता,थानसिंह मंडावी, नंदनी धाक, संगीता चंद्राकर,सेवक साहू,शुशिला देवांगन ,प्रदीप साहू, चेमन सिन्हा इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *