Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्रामवासियों के द्वारा मिलकर निर्धन कन्या के विवाह करने की जानकारी मिलने पर मंत्री अनिला पहुंची विवाह स्थल पर

Cg24 आजतक

श्रीमती अनिला भेंडिया मंत्री महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग ने कल अपने विधानसभा क्षेत्र के डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम मरसकोला (आंवलाघाटी) में निर्धारित कार्यक्रम में पहुँची जहां उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम अन्नुटोला में एक निर्धन कन्या का विवाह पूरे ग्रामवासी मिलकर कर रहे है,तो वहाँ जाने से अपने आप को रोक नहीं पाई वहां जा कर उन्होंने वर वधु को बधाई और आशीर्वाद दिया और गृहस्थ जीवन के लिए संवर्धन राशि प्रदान की और आवश्यक गृहस्थ सामग्री जल्द से जल्द भेजने का वादा किया । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, कांग्रेसी नेता अनिल लोढ़ा ,युवा नेता जतिन भेंडिया ,जनपद सदस्य माधव गिरी गोस्वामी ,अवध कौमार्य जी, थानसिंह रावटे, प्रेमचंद जैन सहित पंच सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *