
बालोद–शासकीय महाविद्यालय गुरूर में कला दिवस मनाया गया, जिसमे कला संकाय के छात्र -छात्राओं ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति थिम पर रंगोली, भारत की शिक्षा नीति 2020 पर निबंध लेखन, पोस्टर, माॅडल, वेस्ट से बेस्ट एवं प्रदूषण/जनसंख्या विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला संकाय के छात्र -छात्राओं ने बढ-चड कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राध्यापकों की टीम के द्वारा सभी गतिविधियों का अवलोकन कर मूल्याकंन कर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह, पेन तथा शेष प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र तथा पेन प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जे.एल.बघेल द्वारा छात्रों के कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की गई । इस अवसर पर प्रो. के. एल. रावटे, प्रो. एल. हिरवानी, कला संकाय प्रभारी डाॅ. वाय. के. धुर्वे, प्रो. जोशी, अतिथि प्राध्यापक पंकज साहू, विधा साहू, रेणु पाटले, डाॅली ठाकुर, विनोद कुमार साहू एवं कला संकाय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904