Cg24 आजतक
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के जिला संगठक के पद पर चंद्रशेखर पवार की पुनः नियुक्ति होने पर फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के द्वारा बधाई प्रेषित किया गया है चंद्रशेखर पवार के इस नियुक्ति से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद की गतिविधियों में और गति आएगी और नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य होगा । फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के सभी सदस्यों ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के पवार सक्रिय कार्यकर्ता है और इनके द्वारा सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यो मे भी सहयोग मिलता है इनका सभी लोगों के साथ मधुर संबंध है और सभी प्रकार के सेवा कार्य मे अपनी सहभागिता देते है। इनके इस नियुक्ति से रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के सदस्य आर.के.सोनटके एवं फिटनेस ग्रुप के सदस्य भरत लाल आहुजा, महिलांगे , अलीम खान ,गौरी शंकर शिवहरे, गंगराज नायडू, मार्तण्ड सिंह, राकेश, सिंग , प्रदीप टेमरे, गज्जू साहु, राणा, सतीश काम्बले, स्वरूप चोपडा, संतोष चोपडा, सुनील कुशवाहा, प्रमोद जैन, नरसिंग व अन्य साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904